फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cricket

कठुआ पुलिस ने बरवाल क्रिकेट क्लब को 154 रन से रौंदा

विज्ञापन
cricket
कठुआ। जिला पुलिस लाइन मैदान पर कठुआ पुलिस टी-20 प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। वीरवार को कठुआ पुलिस और बरवाल क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। इस एक तरफा मुकाबले में कठुआ पुलिस ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कठुआ पुलिस टीम के बल्लेबाज अंकुश ने टूर्नामेंट पहला शानदार शतक जड़ते हुए 106 रन बनाए। इसकी बदौलत कठुआ पुलिस की टीम ने टूर्नामेंट में अबतक का सर्वोच्च स्कोर खड़ा करते हुए 202 रन बनाए। इसमें माजिद महबूब ने भी 44 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरवाल क्रिकेट क्लब की टीम बड़े लक्ष्य के दबाव में पूरी तरह से बिखर गई। पूरी टीम 9.4 ओवर में मात्र 54 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से जारोवर सिंह सबसे सफल बल्लेबाज रहे, जिन्होंने टीम के लिए 21 रन जोड़े। इसके अलावा बरवाल का कोई भी बल्लेबाज कठुआ पुलिस की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सका और टीम को 154 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 106 रनों की शानदार पारी खलने वाले कठुआ पुलिस के बल्लेबाज अंकुश को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed