फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cricket

कठुआ ब्लूज की टीम बनी केपीएल की चैंपियन

विज्ञापन
cricket
कठुआ। युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए पुलिस द्वारा आयोजित कठुआ प्रीमियर लीग (केपीएल) संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कठुआ नाइट राइडर्स और कठुआ ब्लूज के बीच खेला गया। इसमें कठुआ ब्लूज ने 17 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कठुआ ब्लूज की टीम ने 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 117 का स्कोर खड़ा किया। इसमें टीम के प्रमुख बल्लेबाज सनम सिंह रहे, जिन्होंने 41 रनों का योगदान दिया। वहीं, निखिल ने 15 रन बनाए। पारी के दौरान कठुआ नाइट राइडर्स के रघु सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर में तीन विकेट हासिल किए। वहीं, मोनू और मोहित ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कठुआ नाइट राइडर्स की टीम रोमांचक मुकाबले में अपेक्षाकृत धीमा खेली। इसका नतीजा यह रहा कि टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर मात्र 100 रन ही बना सकी और उसे 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान रघु ने बल्लेबाजी में भी अपना जौहर दिखाते हुए 33 रन बनाए, लेकिन धीमी रन गति और कठुआ ब्लूज के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी टीम की हार का कारण बनी। पारी के दौरान कठुआ ब्लूज के अचल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में चार विकेट हासिल किए। वहीं, हिमांशु ने भी अपनी अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट हासिल किए। मैच के दौरान बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले अचल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रघु को मैन ऑफ द सीरीज, टूर्नामेंट के दौरान सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने वाले गुरपिंदर सिंह को सर्वोत्तम बल्लेबाज, जितेंद्र सिंह को सर्वोत्तम गेंदबाज और संदीप सिंह को सर्वोत्तम विकेटकीपर घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने विजेता टीम को 25 हजार नकद और ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उपविजेता व टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed