फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Created awareness about female feticide

कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
Created awareness about female feticide
कठुआ। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला सूचना केंद्र की ओर से वीरवार को बहुभाषीय मुशायरे का आयोजन किया गया। महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में आयोजित मुशायरे के दौरान प्रोफेसर अश्विनी खजूरिया मुख्य अतिथि रहे। मुशायरे के दौरान देशभक्ति, नशाखोरी, कन्या भ्रूण हत्या, महिला सशक्तीकरण, लैंगिक असमानता, निरक्षरता और दहेज प्रथा जैसी विभिन्न सामाजिक बुराइयों पर कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

हिंदी, उर्दू, पंजाबी और डोगरी भाषाओं में रचनाएं प्रस्तुत करते हुए उन्होंने सामाजिक कुरितियों को दूर करने का संदेश भी दिया। प्रस्तुत की गई रचनाओं में ‘सीमा के प्रहरी मेरे देश के, तुझे कोटि कोटि प्रणाम’ और ‘आजादी का अमृत महोत्सव आओ मिल कर मनाएं’ के साथ कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुशायरे में भाग लेने वाले कवियों में डॉ ऊषा मोंगा, शशि शर्मा, शाम लाल खजूरिया, बालक राम मैहरा, टीआर सुंबडिया, सरोज बाला, सुनीता शर्मा, विजय शर्मा और आर एस काटल शामिल थे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सूचना विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह न केवल ज्ञान को समृद्ध करता है बल्कि श्रोताओं में देशभक्ति का उत्साह भी बढ़ाता है। उन्होंने सूचना विभाग को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed