{"_id":"580bbeff4f1c1b453d704683","slug":"crackers-will-sell-only-two-places-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरी में सिर्फ दो जगह बिकेंगे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरी में सिर्फ दो जगह बिकेंगे पटाखे
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
पटाखे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ लगती तहसील नगरी में दिवाली के मौके पर केवल दो स्थानों पर ही दुकानदारों को पटाखे बेचने की इजाजत है। इसके लिए शनिवार को तहसीलदार नगरी मदन लाल केरणी ने सभी दुकानदारों और पटाखा विक्रेताओं को आदेश जारी कर दिया। उन्होंने नगरी बाजार का दौरा कर दो दुकानों से घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए। आधा दर्जन दुकानों के चालान भी किए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर नगरी में गुरु नाभादास मंदिर के पास वाले स्थान और दशहरा मैदान में दुकानदारों को पटाखों बेचने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि नगरी कसबे का बाजार काफी तंग है और ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना के दौरान दमकल विभाग का पहुंच पाना भी मुश्किल है। ऐसे में अगर कसबे के बाहर ही पटाखे बेचे जाएं तो बेहतर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दो स्थानों के अलावा अगर कोई भी अपनी दुकान या फिर अन्य स्थान पर पटाखों बेचते हुए पाया गया तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिवाली से पूर्व ही पटाखे बेचने वालों को इसके लिए इजाजत भी लेनी होगी और अपने स्टाल के पास बचाव के सभी प्रबंध रखने होंगे।
विज्ञापन