फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona vaccination

कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण का आगाज

विज्ञापन
corona vaccination
जिले में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण का आगाज हो गया है। फ्रंट लाइन वर्करों और स्वास्थ्य कर्मियों के बाद अब विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे 45 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक के सभी नागरिकों को कोरोना से बचाव की डोज लगना शुरू हो गई है। पहले दिन जिले में 77 लोगों को फिलहाल कोरोना से बचाव की डोज दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार से जिले में रोजाना पांच हजार लोगों को कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अबतक जहां जीएमसी कठुआ समेत पांच अन्य सीएचसी में ही कोरोना से बचाव के टीके लगाए जा रहे थे, वहीं 25 नए प्राइमरी हेल्थ सेंटरों में भी कवायद शुरू कर दी गई है। प्रत्येक पीएचसी में टीकाकरण के लिए 4 कर्मियों का अमला तैनात किया गया है।
विज्ञापन

यहां हो रही अभियान की शुरूआत
सीएमओ कठुआ डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि मढ़ीन, हरियाचक, डिंगा अंब, भैया, चकड़ा, बरवाल, लखनपुर, खरोट, बुद्धि, दन्नी, फ्लोट, रामकोट, कोहग, भड्डू, मछेड़ी, लोहाई, मल्हार, महानपुर, कर्णवाड़ा, सन्ननघाट, पलासी, भूंड, हट्ट, सांदर, ढग्गर, लोआंग, कोटी चंडियार में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत की जा रही है। मंगलवार से अभियान में और तेजी लाई जाएगी। प्रत्येक पीएचसी स्तर पर कोशिश की जा रही है कि सौ से अधिक नागरिकों को रोज टीकाकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविन ऐप के जरिए होगा पंजीकरण
ऑन स्पॉट पंजीकरण की भी सुविधा होगी उपलब्ध
सीएचसी के बाद पीएचसी स्तर पर भी जहां कोरोना टीकाकरण को लेकर कवायद का आगाज कर दिया गया है। वहीं सीएमओ कठुआ ने बताया कि कोविन ऐप पर पंजीकरण करवाकर लोग इसका लाभ ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के जो लोग इस ऐप से पंजीकरण नहीं कर पाएंगे उनका ऑन स्पॉट पंजीकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed