फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona

लखनपुर में कोरोना प्रोटोकाल को अपनाने के निर्देश

विज्ञापन
corona
देेश भर में कोरोना मामलों में आ रहे उछाल को देखते हुए आयुक्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग तलत परवेज रोहला ने लखनपुर में जिला के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रवेशद्वार पर आने जाने वाले यात्रियों के प्रबंधन के साथ सभी कोरोना प्रोटोकाल को अपनाए जाने के निर्देश दिए। आयुक्त सचिव ने लखनपुर कोरिडोर में तैनात अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश भर में कोरोना के मामलों में उछाल और त्योहारों के बाद अपने काम पर वापस आने वाले मजदूरों सहित यात्रियों के दैनिक आगमन में वृद्धि का पूर्वानुमान है। लिहाजा हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि एसआरटीसी बसों से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को कतार में टिकट देने के बजाए बस के भीतर टिकट मिलेगा। जिससे लखनपुर में यात्रियों के ठहरने के समय को कम होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा पूरे लखनपुर कोरिडोर में उच्च स्तर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए डस्टबिन की संख्या बढ़ाने और क्षेत्र के समय-समय पर सफाई की जाए। इसके अलावा वहां स्थापित कोरोना टेस्टिंग सेंटर से निकलने वाले जैव कचरे के निपटारे का बेहतर प्रबंध करने और जागरूकता होर्डिंग्स की स्थापना सहित अन्य मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। बैठक में डीसी ओम प्रकाश भगत, एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा, डीसी राज्य कर रणजीत सिंह के अलावा विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed