{"_id":"678ff44ae93006eea80f9157","slug":"construction-of-new-building-start-in-madin-high-school-kathua-news-c-201-1-knt1002-116759-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ीन में नई इमारत का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ीन में नई इमारत का निर्माण शुरू
विज्ञापन
यर सेकेंडरी स्कूल मढ़ीन में नई इमारत का नींव पत्थर रखने विधायक विजय शर्मा। - संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ीन के परिसर में नई इमारत बनाने का काम मंगलवार को शुरू हो गया। विधायक विजय शर्मा ने निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखा। बताया कि 98 लाख की लागत से स्कूल परिसर में दो मंजिला इमारत तैयार होगी।
उन्होंने बताया कि यहां चार नए कमरे बनाए जाएंगे जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों को बैठने के लिए पर्याप्त सुविधा रहेगी। आज ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर लोग बेहतर व्यवस्था को देखते हुए बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं लेकिन अब सरकारी स्कूलों में भी व्यवस्था पहले से बेहतर हो रही है। केंद्र की मोदी सरकार ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर गंभीरता से काम कर रही है।
प्रिंसिपल शशि पाल सिंह ने कहा कि स्कूल में नई इमारत बनने से यहां विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा तो मिलेगी ही इसी के साथ नहीं इमारत इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को आकर्षित भी करेगी। करीब साढ़े चार सौ विद्यार्थी स्कूल में पढ़ते हैं। नई इमारत के बाद यहां विद्यार्थियों की संख्या और बढ़ेगी। इस अवसर पर डीडीसी कर्ण अत्री भी मौजूद रहे।