फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Congress drives rickshaw in protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने चलाया रिक्शा

विज्ञापन
Congress drives rickshaw in protest against inflation
हीरानगर में महंगाई को लेकर जलूस निकालते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिक्शा चलाया और रेहड़े पर गैस सिलिंडर व दो पहिया वाहन रखकर जुलूस निकाला।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता की अगुवाई में रामलीला चौक से निकाला गया जुलूस सुल्ताना चौक और नेताजी चौक से होते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है। महंगाई कम करने, युवाओं को रोजगार देने के जो वादे किए थे, एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। वादा अच्छे दिनों का किया गया था लेकिन आम लोगों के सबसे बुरे दिन चल रहे हैं। महंगाई ने आम गरीब लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल, गैस सब के दाम आसमान छू रहे हैं। युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं। बिजली के बिल बढ़ाए जा रहे हैं। कांग्रेस के समय में 35 किलो राशन एक परिवार को मिलता था आज सिर्फ 5 किलो दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री के जम्मू दौरे के दौरान वह यहां के युवाओं के लिए कोई अहम घोषणा करेंगे, लेकिन एक बार फिर लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। जिन परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया है वह परियोजनाएं कांग्रेस के शासनकाल में शुरू कराई गई थीं। मोदी सरकार इन परियोजनाओं का श्रेय लेना चाहती है। इसी दौरान उन्होंने प्रदेश को राज्य का दर्जा देने की मांग की और कहा कि जब से राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदला गया है तब से यहां भ्रष्टाचार बढ़ गया है। प्रदर्शन में सरपंच विनय शर्मा, सरपंच सतपाल भगत, निकाय समिति के सदस्य राजीव गुप्ता, निकाय समिति के सदस्य प्रवीणा कुमारी, जुगल बाली, रमेश कुंडल, तरसेम लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed