{"_id":"615f4e5f8ebc3eb34b1405b0","slug":"congratulate-to-pm-kathua-news-jmu2453085168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्र लिखकर प्रधानमंत्री का जताया आभार, जन्मदिवस की दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्र लिखकर प्रधानमंत्री का जताया आभार, जन्मदिवस की दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुआ सेवा और समर्पण कार्यक्रम वीरवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन शहर के वार्ड 7 गांधी चौक पर भाजपा महिला मोर्चा ने आयुष विभाग के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया।
शिविर में आए लोगों को विभाग ने कोरोना समेत अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी, और दवाएं भी वितरित कीं। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित भाजपा जिला प्रधान गोपाल महाजन ने कहा कि आज से 20 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर अपना सार्वजनिक जीवन शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने बिना थके लगभग हर दिन पूरे समर्पण भाव से लोगों की सेवा की है। उसी को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर से शुरू किया गया था।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले के हर गांव हर वार्ड में जनसेवा के कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें पौधरोपण, सफाई अभियान, राशन वितरण, चिकित्सा शिविर, आदि के माध्यम से लोगों को राहत देने का प्रयास किया गया है। आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से भी वार्ड 6 और 7 के लोगों को निशुल्क दवाएं वितरित की गई हैं।
विज्ञापन
इस क्रम में शहर के मुख्य डाकघर में जमा हुए दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व शुभकामनाओं के पत्र उन्हें प्रेषित किए। मौके पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया ने बताया कि यह कार्यक्रम देश भर में आयोजित किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री के अब तक के कार्यकाल में शुरू हुई योजनाओं के लाभार्थियों के लिखे आभार पत्र और जन्मदिवस के शुभकामना पत्र प्रधानमंत्री को भेजे गए हैं।
उन्होंने बताया कि इसके लिए कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में केंद्र की योजनाओं का लाभ उठाने वालों की भावनाओं को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया था। चाहे वह आयुष्मान भारत योजना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना हो या उज्जवला योजना हो। इनका लाभ प्राप्त करने वाले लोगों ने अपनी भाषा में प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं पूरे उत्साह के साथ भेजी हैं। ताकि, प्रधानमंत्री इसी प्रकार भविष्य में भी देश के हर नागरिक की सेवा समर्पण भाव से जारी रख सकें।