फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   company news

Kathua News: कठुआ में होगा पांच हजार करोड़ का प्रदेश का सबसे बड़ा निवेश

विज्ञापन
company news
कठुआ। औद्योगिक क्षेत्र में पांच हजार करोड़ का प्रदेश का सबसे बड़ा निवेश होने जा रहा है। इसके लिए देश की एक नामी कंपनी ने कठुआ जिले में 200 कनाल से अधिक जमीन के लिए आवेदन किया है। इससे पहले सोलर सेक्टर में ग्रू इनर्जी ने 4500 करोड़ का निवेश किया है।
विज्ञापन

प्रदेश में वर्ष 2019 की पांच अगस्त को अनुछेद 370 हटाए जाने के बाद कठुआ जिले में भी देश के विभिन्न हिस्सों से बड़े पैमाने पर उद्योग को लेकर काम शुरू हुआ है। वर्ष 2021 से अब तक तीन साल में 300 इकाइयों ने अनंतिम पंजीकरण भी करवाया है। खास बात यह है कि शुरुआती चुनौतियों और जमीन उपलब्ध करवाने से लेकर बिजली और अन्य सुविधाओं के साथ अब तक 70 से ज्यादा इकाइयां जिले में काम करना भी शुरू कर चुकी हैं। इनमें सीधे तौर पर लगभग 3500 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के साधन भी खुल चुके हैं, जबकि इससे कहीं गुणा अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से इन इकाइयों के स्थापित होने से रोजगार मिला है।
विज्ञापन

आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो अनुच्छेद 370 की पांचवीं वर्षगांठ तक कठुआ जिले में एक हजार करोड़ के लगभग निवेश के साथ औद्योगिक इकाइयों ने काम करना भी शुरू कर दिया है। अब तक 200 से अधिक ऐसी इकाइयां जिले में सामने आई हैं, जिन्होंने 200 कनाल से अधिक जमीन के लिए आवेदन किया है। यह आवेदन पांच सौ करोड़ रुपये तक के हैं। हाल ही में प्रदेश सरकार ने साफ किया है कि चार हजार करोड़ से अधिक निवेश वालों को प्रदेश में जमीन की उपलब्धता के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। पंजाब से सटा होने और प्रदेश का पहला जिला होने के चलते कठुआ एक बड़े औद्योगिक हब के रूप में उभरा है। घाटी से लेकर बुद्धि तक के इलाकों में कंडी की जमीनों पर बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित हो रहा है। लोगेट मोड़ के साथ साथ नए और बड़े स्थापित हो रहे कीडियां गंडियाल पुल के नजदीक औद्योगिक क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर निवेश सामने आया है। इसमें पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैय्या मुरलीधरन की ओर से किया जाने वाला निवेश भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.........
जिले में पांच हजार करोड़ के निवेश के साथ एक कंपनी ने सोलर प्लांट लगाने के लिए आवेदन किया है। ग्रू इनर्जी के बाद यह दूसरा बड़ा निवेश सोलर क्षेत्र में सामने आ रहा है। कठुआ जिले की औद्योगिक इकाइयों में न तो बिजली और न ही किसी तरह की सुविधाओं की कोई कमी है। ज्यादा बड़े निवेश के साथ सामने आने वाली इकाइयों को प्रदेश सरकार भी प्राथमिकता दे रही है।

-प्रेम सिंह चिब महाप्रबंधक, जिला औद्योगिक केंद्र कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed