फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Committees become addictive redemption

नशे की लत छुड़ाने को बनेंगी कमेटियां

Thu, 30 Oct 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Thu, 30 Oct 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
Committees become addictive redemption

जिले में नशे की लत में डूबे युवाओं को लत से दूर करने के लिए पुलिस प्रशासन जिले भर में कमेटियों का गठन करेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने योजना बनाने पर कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कवायद के तहत जिले के थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि अगर उनके क्षेत्र में नशे की लत में डूबे व्यक्तियों की तलाश की जाए और उन्हें चिह्नित किया जाए।
विज्ञापन


ताकि जिले में कितने लोग इस लत से पीड़ित हैं इसका पता चल सके। इसके बाद हर थाने में कमेटी बनाई जाएगी जो ऐसे लोगों की लत छुड़वाने के लिए कार्य करेगी।

साथ ही लत में पूरी तरह से डूब चुके पीड़ितों को जम्मू के ड्रग्स डिएडिक्शन केंद्र भी भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिले में ऐसा पहली बार हो रहा है कि पुलिस नशे के कारोबार को रोकने के लिए मानवीय तरीके से भी कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला भर में अपनी तरह का यह पहला अभियान है जिस अमल में लाने के लिए करीब एक महीने तक का समय लगेगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस योजना के तहत पुलिस एक साथ दो बिंदुओं पर कार्य करेगी। पहला तो नशे की लत को दूर करने के प्रयास से पुलिस लोगों तक अपना मानवीय चेहरा भी पहुंचाएगी।

दूसरा इस लत से जुड़े लोगों को डिएडिक्ट कर उनसे नशे के कारोबार के ठिकानों की भी जानकारी हासिल करेगी। यानी पुलिस नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाने के मूड में है।


जिला पुलिस प्रमुख पवन परिहार ने बताया कि अभी तक केवल थाना प्रभारियों को संख्या का पता लगाने के लिए कहा गया।

इसके बाद योजना के तहत सभी थानों में एक कमेटी गठित की जाएगी जो नशे की लत में डूब चुके लोगों को डिएडिक्ट करने की कोशिश करेगी। इसके तहत जम्मू केंद्र में भी लोगों को भेजा जाएगा। पूरा इलाज नि:शुल्क होगा। नशे को खत्म करने के लिए जिला में ऐसा पहला प्रयास है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed