फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Cleaness work Start With Road Sweeping Machine

Kathua News: चकाचक होंगी शहर की सड़कें, नई रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई शुरू

विज्ञापन
Cleaness work Start With Road Sweeping Machine
नई मशीन से सफाई का काम शुरू करवाते विधायक। संवाद
- छह आटोमोटिव ब्रूम (झाडू) वाली मशीन में कचरे को अपने अंदर ही स्टोर करने की क्षमता
विज्ञापन

- 64 लाख की लागत से शहर की सफाई में लगाई गई है मशीन, पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से करेगी सफाई



... सफाई कर्मचारियों की कमी से जूझ रही नगर परिषद अब ऑटोमेटिक मोड में


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सफाई कर्मचारियों के जूझ रहे शहर में अब ऑटोमेटिक मशीन झाडू लगाएगी। उन गलियों में भी अब झाडू लगेगा जहां अब तक सफाई कर्मचारी नही पहुंच पा रहे थे। बुधवार से कठुआ नगर परिषद को शहरी निकाय निदेशालय की ओर से उपलब्ध कराई गई स्वीपिंग मशीन से सफाई का काम शुरू कर दिया है।

कठुआ नगर परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नई मशीन से सफाई के काम का शुभारंभ विधायक डॉ. भारत भूषण ने किया। इस दौरान उन्होंने मशीन के काम करने के तरीके के बारे में जानकारी ली और नप को इसकी बधाई देते हुए कहा कि निकाय निदेशालय की ओर से उपलब्ध कराई करीब 65 लाख की इस मशीन से सफाई कर्मचारियों का काम आसान होगा।
विज्ञापन

वहीं, नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा बताया कि सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण शहर के कई हिस्सों में झाडू लगाने का काम नही हो पाता था। अब नई मशीन का उपयोग कर उन गलियों में भी झाड़ू लग पाएगा। जो पक्की है और उनकी चौड़ाई कम से कम 15 फुट है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी से निपटने के लिए अब परिषद मशीनीकृत सफाई पर ध्यान दे रहा है। जिसमें अब बंद पड़े नालों के की सफाई के लिए जेट मशीन को भी लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------------


करीब एक लाख की आबादी वाले कठुआ शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद के पास कुल सौ के करीब कर्मचारी है। जिसमें 34 कर्मचारी हेल्पर और चालक के रूप में सेवा दे हैं। ऐसे में नगर परिषद के पास शहर की सफाई व्यवस्था के लिए एक समय में 70 से 75 कर्मचारी ही उपलब्ध होते है। जबकि स्वच्छ भारत के दिशा-निर्देश पर गौर किया जाए तो हर 250 व्यक्ति पर एक सफाई कर्मचारी होना चाहिए। ऐसे में नियम के अनुसार कठुआ नगर परिषद के पास 4 सौ सफाई कर्मचारी होने चाहिए

पहले भी एक मशीन है नगर परिषद के पास



नगर परिषद के पास एक स्वीपिंग मशीन पहले से ही है लेकिन नई मशीन की कार्य प्रणाली उससे अलग है। तीन ब्रूम ब्रश वाली यह मशीन बेहतर तरीके से झाडू लगाने के काम को अंजाम देती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एक क्यूबिक टन का टैंक है जो वैक्यूम के जरिए कचरे को अपने अंदर समेट लेगा। इसके विपरीत पुरानी स्वीविंग मशीन को चलाले के लिए अलग से ट्रैक्टर लगाना पड़ता था। जो किनारे पर लगे अपने ब्रूम ब्रश से सफाई करती है। वहीं इसमें कचरे को समेटने की क्षमता नही है। इससे मशीन को एक ही स्थान पर कई बार चलाना पड़ता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed