फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Clashes between two groups in degree college, four injured

डिग्री कॉलेज में दो गुटों में झड़प, चार घायल

विज्ञापन
Clashes between two groups in degree college, four injured
राजकीय डिग्री कॉलेज, कठुआ में हुए विवाद के दौरान घायल हुआ छात्र। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गई। हाथापाई के बाद डिग्री कॉलेज परिसर में मारपीट हुई। इस दौरान चार लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान 21 वर्षीय सन्नी कुमार निवासी चक देसा सिंह, दानिश लोन निवासी वार्ड चौदह, 19 वर्षीय विश्व शर्मा निवासी जखबड़ और 34 वर्षीय बलवीर चंद निवासी चक देसा सिंह के रूप में हुई है। घायलों को डिग्री कॉलेज कठुआ में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन की ओर से मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कॉलेज परिसर में मारपीट के दौरान कॉलेज के कंप्यूटर, प्रिंटर आदि को भी नुकसान पहुंचाए जाने की शिकायत है। सिटी थाना प्रभारी ओपी चिब ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मुचलके पर छोड़ा गया है। फिलहाल सभी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed