फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

ब्लॉक दिवस में समस्याओं की दी जानकारी

विज्ञापन
civic animities
बिलावर। ब्लॉक दिवस के उपलक्ष्य में एडीसी बिलावर की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के मीटिंग हॉल में बैठक हुई। जिसमें पहुंचे कई पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने अधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य रूप से बिजली, पानी व स्वास्थ्य की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

भड्डू पंचायत के सरपंच जगदीश चंद्र ने गांव में बने प्राथमिक उपचार केंद्र की इमारत जर्जर होने की जानकारी अधिकारियों को दी। मुनी पंचायत के सरपंच रमेश कुमार ने कहा कि उनकी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई लाभार्थियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की। दरालता पंचायत से आए शिष्टमंडल ने स्थानीय सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा की अपनी मनमर्जी से पीएमएवाई के तहत लोगों को लाभ दिया जा रहा है। जो लोग इस योजना से लाभ लेने के लिए सही तरीके से योग्य हैं उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

देवल पंचायत के एससी मोहल्ले से आए शिष्टमंडल ने अधिकारियों से पेयजल संकट की जानकारी दी। कहा कि एससी मोहल्ले के करीब 100 घरों को पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं मिल रही है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने इस संबंध में जल्द उचित कदम उठाने की मांग की। बिलावर ग्रामीण पंचायत के नायब सरपंच सतीश कुमार ने अफसराें को अवगत कराया कि आगामी दिनों में नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। इसलिए सुकराला देवी धार्मिक स्थल पर यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित बिजली सप्लाई और पेयजल का प्रबंध किया जाए। इस अवसर पर एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए और लोगों की समस्याओं का निदान करने को कहा। बैठक में सरकारी विभागों के अधिकारी और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed