{"_id":"6227698f447fc963667d05e9","slug":"civic-animities-kathua-news-jmu255300415","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलशक्ति विभाग के कर्मियों ने प्रदर्शन कर मांगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलशक्ति विभाग के कर्मियों ने प्रदर्शन कर मांगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरा करने की मांग की। मंगलवार को ऑल जेएंडके पीएचई आईटीआई ट्रेंड, सीपी वर्कर्स एंड लैंड डोनर्स एसोसिएशन के बैनर तले अस्थायी कर्मियों ने विभाग के कठुआ स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष नारेबाजी की।
एसोसिएशन के जिला प्रधान शिव नारायण सिंह ने कहा कि विभाग में वर्षों से सेवा दे रहे अस्थायी कर्मियों को न तो उनका बकाया वेतन दिया जा रहा है न उन्हें नियमित करने के लिए सरकार कोई नीति बना रही है। इससे दो दशक से ज्यादा समय से सेवा देने वाले कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के उन्हें उम्मीद थी कि अब जलशक्ति विभाग में सेवा देने वाले हजारों अस्थायी कर्मियों को भी अन्य केंद्र शासित प्रदेशों की तरह ही कम से कम न्यूनतम वेतन मिलेगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही हाल रहा तो भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनाव में जवाब दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नरिंदर सिंह, राम गोपाल, धर्मपाल, राज कुमार, मोहम्मद साबिर, जितेंद्र शर्मा, रोमी शर्मा, सुरजीत सिंह, जगदीश सिंह, पूर्ण चंद, वीरेंद्र सिंह, बलबीर कुमार, बिट्टू कुमार शामिल रहे।