{"_id":"6227633aff669a6c8120d6cb","slug":"civic-animities-kathua-news-jmu255295794","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारियों की हड़ताल: न बन रहे बॉर्डर सर्टिफिकेट न हो रहे राजस्व से जुड़े काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारियों की हड़ताल: न बन रहे बॉर्डर सर्टिफिकेट न हो रहे राजस्व से जुड़े काम
विज्ञापन
हीरानगर। पटवारियों की हड़ताल जारी रहने के चलते लोगों को परेशानियां आने लगी हैं। खासकर उन युवाओं को जिन्हें भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार करने हैं। मंगलवार को सीमावर्ती गांव देवो चक का शिष्टमंडल सरपंच निर्मल कांता के नेतृत्व में एसडीएम से मिला।
उन्होंने एसडीएम को बताया कि पटवारियों की हड़ताल के कारण युवाओं के न तो बॉर्डर सर्टिफिकेट बन रहे न ही राजस्व से संबंधित अन्य दस्तावेज। उन्होंने कहा कि कोई भी कैटेगरी सर्टिफिकेट बनाने के लिए पटवारी की रिपोर्ट जरूरी होती है। लेकिन अब उनकी हड़ताल के चलते यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही। इसका खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। इसलिए प्रशासन कोई रास्ता निकाले। उन्होंने यह भी कहा कि बॉर्डर सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया को सरल किया जाए, ताकि युवाओं को अलग-अलग कार्यालयों में न जाना पड़े।
एसडीएम राकेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि इस बारे में वह तहसीलदारों से विचार विमर्श करेंगे। हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उधर, दूसरी तरफ पटवारियों की हड़ताल के चलते लोगों के राजस्व विभाग से जुड़े काम भी प्रभावित हो रहे हैं। इसमें ईडब्ल्यूएस, इनकम सर्टिफिकेट बनाने का काम मुख्य रूप से शामिल है।