{"_id":"621e707de911c701964d4e16","slug":"civic-animities-kathua-news-jmu2548329200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप की बोरिंग का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप की बोरिंग का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। तरफबाला पंचायत के मीरपुर जग्गों गांव में व्याप्त पानी की समस्या के समाधान के लिए डीप बोर हैंडपंप का काम शुरू हो गया है। ग्राउंड वाटर डिपार्टमेंट की ओर से करवाई जा रही बोरिंग का शुभारंभ नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा ने किया। जिसका पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया है।
जिला विकास परिषद के सदस्य ने बताया कि गांव में जल शक्ति विभाग की ओर से की जाने वाली पानी की आपूर्ति अनियमित होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता था। क्योंकि गांव में पहले से लगे हैंडपंपों से पानी की निकासी कम थी। जिसके कारण यहां लोगों को पानी के लिए कई सालों से परेशान होना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए उन्होंने एक हैंडपंप उक्त गांव को दिया है। जिसकी बोरिंग का काम दो-तीन दिनों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद जल्द पानी की उपलब्ध के लिए हैंडपंप की सारी मशीनरी फिट कर दी जाएगी। जिससे समस्या का समाधान हो जाए।
इस मौके पर मौजूद गांव के सरपंच रणधीर सिंह ने जिला विकास परिषद के सदस्य की ओर से पेयजल संकट का समाधान करने के लिए की गई पहल का स्वागत किया है। कहा, हैंडपंप लग जाने से गांव के 150 से ज्यादा परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर पंच विजय कुमार के अलावा सुदेश कुमार, सतपिंदर कुमार, श्रवण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।