फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

पंचायत स्तर के सभी विकास कार्यों के लगाए जाएं टेंडर

विज्ञापन
civic animities
बिलावर। शनिवार को उपायुक्त राहुल यादव की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक हुई, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों सहित उपमंडल के कई अधिकारी मौजूद हैं। इस दौरान जिला उपायुक्त ने समस्याएं सुनीं। सेरी मुनि के सरपंच रमेश शर्मा ने अधिकारी से कहा कि जितने भी पंचायत स्तर पर विकास कार्य किए जाते हैं, उन सभी के टेंडर लगाए जाएं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास जल्द से जल्द हो सके।
विज्ञापन

होटार पंचायत के सरपंच जगदेव सिंह ने अधिकारी को पेयजल की समस्या का समाधान करने की मांग की। वहीं पीएमजीएसवाई की ओर से होटार गांव के लिए बनाई गई सड़क पर यातायात बहाल करने की मांग की। देवल पंचायत के सरपंच शमशेर सिंह ने पेयजल की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

ब्लाक चेयरमैन अशोक कुमार ने डडवाड़ा गांव में पिछले सात दिनों से ठप पड़ी पेयजल सप्लाई को सुचारू करने की मांग की। जिला विकास परिषद मांडली की सदस्य निरू बाला ने कोहग से दलिया कडेतर सड़क पर गिरे मलबे को उठाने की मांग की। नगर कमेटी के अध्यक्ष उमाकांत बसौतरा ने मांग की कि जल शक्ति विभाग के चराई स्टेशन से बिलावर के लिए लगाई गई पाइपलाइन नाज नाले में बाढ़ से बह जाती है, जिसके कारण तीन-चार दिनों बाद सप्लाई बहाल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्टेशन पर डबल मोटर उपलब्ध होने के बावजूद केवल एक ही मोटर काम कर रही है। इससे आए दिन पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ता है। उन्होंने दोनों मोटरों को सुचारू रखने की मांग की। इस मौके पर उपायुक्त ने बैठक में मौजूद जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द समस्याओं का समाधान किया जाए।

उपायुक्त ने सुकराला गांव में पहुंचकर माता का आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद अधिकारी ने नवरात्रों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में एडीसी संदेश कुमार शर्मा, कई विभागों के अधिशासी अभियंता, सभी विभागों के तहसील अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed