फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   matdata punreekshan abhiyan

Kathua News: विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के पहले दिन 20 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के आवेदन

विज्ञापन
matdata punreekshan abhiyan
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन



बनी । बनी में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत शनिवार शाम 5 बजे तक फॉर्म-6 के माध्यम से 20 नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 13 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। क्षेत्र के कुल 94 मतदान केंद्रों पर यह अभियान चलाया गया। अभियान रविवार, 11 अक्टूबर को भी जारी रहेगा।



इस अवसर पर तहसीलदार बनी प्रद्युमन अत्री ने पात्र नागरिकों से अपील की कि जिन लोगों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है और जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं, वे भी नियमानुसार अग्रिम मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं, ताकि पात्रता पूरी होने पर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। तहसीलदार ने नागरिकों से इस अभियान का लाभ उठाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान आज रविवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed