फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

तीन दिन से अंधेरे में रात काटने को मजबूर मडून के लोग

विज्ञापन
civic animities
बिलावर। उप जिले के दूरदराज मडून इलाके में पिछले 3 दिनों से बिजली सप्लाई ठप होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। लोग अंधेरे में राते गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मलाड निवासी कुंजीलाल, सुरेशो देवी, बंटू राम, भूषण कुमार और विशंभर दास ने बताया कि दूरदराज इलाके में कई दिन पहले बर्फबारी से बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई थी, जिसे 5 दिन बाद ठीक किया गया था। उन्होंने बताया कि उसके बाद 2 दिन ही इलाके में बिजली सप्लाई सुचारू रूप से चली लेकिन शुक्रवार रात से एक बार फिर इलाका अंधेरे में डूब गया। उन्होंने कहा कि इन दिनों सर्दियों का मौसम चल रहा है और बिजली ही एकमात्र सहारा है, इलाके में बिजली न होने के चलते लोगों के मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गए हैं और एक दूसरे से संपर्क करने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि 4000 से अधिक आबादी वाला इलाका पिछले 2 दिनों से लगातार अंधेरे में डूबा है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि इलाके में बिजली न होने के चलते इसका सबसे ज्यादा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है और विद्यार्थी इन दिनों मिट्टी के दीए जलाकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक युग में बिजली सप्लाई न होने के चलते इलाके के लोगों को बद से बदतर जिंदगी जीनी पड़ रही है। मडून और मलाड पंचायत के निवासियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इलाके में बिजली सप्लाई सुचारू की जाए जिससे लोगों को आए दिन इस समस्या से परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

मौसम साफ होने के बाद बदला जाएगा ट्रांसफार्मर : एईई
इस विषय में जब बिजली विभाग के एईई अश्विनी कुमार से जानकारी हासिल की तो अधिकारी ने बताया कि 2 दिन पहले इलाके में ट्रांसफार्मर खराब हो गया था और विभाग की ओर इलाके में बिजली सप्लाई सुचारू करने के लिए नया ट्रांसफार्मर भेजा गया है लेकिन मौसम अनुकूल न रहने के चलते और लगातार बारिश होने से बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर स्थापित करने में काफी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। अधिकारी ने कहा कि बिजली विभाग की प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द इलाके में बिजली सप्लाई बहाल की जा सके लेकिन दूरदराज क्षेत्र होने के कारण और बारिश होने के चलते ट्रांसफार्मर को इलाके में पहुंचाने के लिए मौसम का साफ रहना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed