{"_id":"65d65b8b0a68c126f60164c6","slug":"city-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-107287-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सफाई की समस्या का समाधान न होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सफाई की समस्या का समाधान न होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
कठुआ। शहर के शहीदी चौक से सटे वार्ड नंबर 1 के मोहल्ले में सफाई की समस्या का समाधान न होने से परेशान लोगों ने प्रशासन से उनकी समस्या का निदान किए जाने की मांग की है। उन्हाेंने डीसी राकेश मिन्हास से मिलकर मोहल्ले में सफाई कर्मचारी तैनात किए जाने के साथ पानी की बेहतर निकासी के लिए डीप ड्रेन का निर्माण करने की मांग की है। बुधवार को डीसी कार्यालय पहुंचे मोहल्ले के लोगों में शामिल सुषमा देवी ने बताया कि मुख्य शहर में स्थित उनके मोहल्ले में न तो कभी कोई सफाई कर्मचारी आता और न ही नालियों की व्यवस्था ठीक है। इसके कारण पूरे मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। अब गर्मियां भी शुरू होने वाली हैं तो इससे मक्खी-मच्छर लोगों का जीना मुहाल करेंगे। वहीं इससे बीमारियों की भी आशंका है। वहीं, यशपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व बिजली मंत्री के घर को जाने वाली गली कहने को तो शहर की सबसे वीआईपी गली है लेकिन यहां शहर के किसी भी मोहल्ले के मुकाबले सबसे ज्यादा गंदगी है। मोहल्ले में फैली इस गंदगी के कारण अब तो उनके रिश्तेदार भी उनके घरों की ओर रुख करने से परहेज करने लगे हैं।
मोहल्ले के लोगों का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता रजत खुल्लर ने कहा कि जब भी वह लोगों से मिलने जाते हैं तो लोग उनके सामने मोहल्ले में व्याप्त गंदगी की समस्या का समाधान करने की मांग करते आ रहे हैं। इस बारे में पहले उन्होंने वार्ड की पार्षद से कई बार बात की और नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मिलकर मोहल्ले की स्वच्छता पर ध्यान देने की मांग कर चुके है लेकिन बार-बार मोहल्ले की स्वच्छता से जुड़ी इस समस्या के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। डीसी ने लोगों की समस्या सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान करने के लिए वह नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से बात करेंगे।
मोहल्ले में जलभराव पर भी जताया कड़ा रोष
उधर दो दिनों के दौरान हुई बारिश के बाद आंबेडकर ब्रिज से सटे वार्ड 4 के मोहल्ले में जलभराव की समस्या पर भी लोगों ने कड़ा रोष जताया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड 3 और 4 से आने वाला पानी उनके मोहल्ले में बने नाले के माध्यम से कठुआ खड्ड में जाता है लेकिन मोहल्ले में पानी की निकासी के लिए जो नाला बनाया गया है, वह पीछे से आ रहे नाले से संकरा है और उसका बहाव भी बेहतर नहीं है। इसके कारण जब भी बरसात होती है तो लोगों को जलभराव से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। लोगों ने समस्या का समाधान करने के लिए नए नाले का निर्माण किए जाने की मांग की।