{"_id":"57c888b54f1c1b7f042cb764","slug":"child-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश में छत गिरने से बच्चा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश में छत गिरने से बच्चा जख्मी
ब्यूरो/ कठुअा
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
rain in delhi
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की देर रात दो बजे के लगभग कठुआ जिला में शुरू हुई तेज बारिश आफत लेकर आई। रेलवे स्टेशन से सटे गोविंदसर गांव में एक घर की छत का हिस्सा गिरा। पक्के मकान में सो रहे दो वर्षीय बालक पर छत का जर्जर हिस्सा गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिवार के सदस्य बच्चे की चीख सुनकर उठ गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसे आठ टांके लगाए गए हैं। बच्चे को हाथ और पांव में गंभीर चोटें आई है। सुबह उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायल की पहचान दम्मू कुमार पुत्र रूपलाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तेज बारिश के दौरान जिस समय रूपलाल के घर की छत का हिस्सा गिरा उस समय घर में रूपलाल सहित चार अन्य सदस्य भी मौजूद थे। परिवार के अन्य सदस्य हादसे में बाल-बाल बचे। गांव के लोगों ने परिवार की आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
ग्रामीण बिहारी लाल ने बताया कि रूपलाल अपने परिवार के सदस्यों का पेट पालने के लिए रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने का काम करता है। ऐसे में जहां छत पूरी तरह से गिरने की कगार पर पहुंच गई है, वहीं बच्चे के सही इलाज के लिए भी उसके पास पैसे नहीं हैं।