{"_id":"7ddab489ae7453efe3a418958cababdc","slug":"child-admited-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से बच्चा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से बच्चा गंभीर
ब्यूराे/अमरउजाला, कठुअा
Updated Wed, 28 Oct 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
शहर के शिवानगर इलाके में नौ वर्षीय बच्चे ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
सोमवार देर रात जिला अस्पताल में लाए गए नौ वर्षीय कान्हा को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। अस्पताल प्रशासन ने उसे फौरन जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार कान्हा ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था।