फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Child abduction attempt

बच्चे के अपहरण का प्रयास

Fri, 14 Nov 2014 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Fri, 14 Nov 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
Child abduction attempt

रोज की तरह मिनी स्टेडियम से खेलकर घर लौट रहे बच्चे के अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। अपहर्ताओं ने पहले बच्चे को बेहोश करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


ऐन मौके पर बच्चा किसी तरह से छूटकर भाग गया। अपहर्ता फरार हो गए जबकि बच्चा घर जाकर बेहोश हो गया। बीती देर शाम जिला अस्पताल लाए गए बच्चे और घरवालों ने इस कहानी को बयान किया।
विज्ञापन


घरवालों के अनुसार 13 वर्षीय बलविंदर निवासी बुद्धि रोजाना मिनी स्टेडियम में खेलने के लिए जाता था। बीती शाम को भी वह खेलने गया था।

देर शाम जब नगरोटा मोड़ के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाकर खड़े चार लोगों ने उसे दबोच लिया। भुक्तभोगी के अनुसार अपहर्ताओं ने उसे कपड़ा सुंघाकर बेहोश करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से गुजरी बाइक की रोशनी अपहर्ताओं पर पड़ी जिससे वह घबरा गए। बलविंदर के अनुसार उसने अपहर्ताओं में से एक के हाथ पर दांत से काटा और खुद को छुड़ाकर घर की ओर भागा लेकिन इससे पहले कि वह घर पहुंचकर आप बीती सुना पाता बेहोश हो गया।

घरवालों को देर तक तब माजरा समझ नहीं आया तो वह उसे जिला अस्पताल ले आए। बाद में बच्चे ने सारी कहानी बयान की।

उधर इस मामले के संबंध में पूछे जाने पर सिटी थाना पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना दी गई थी पुलिस इस मामले की प्रमाणिकता के लिए छानबीन कर रही है।

उनका कहना है कि कुछ विरोधाभासी बातें सामने आई हैं इसकी जांच की जा रही है। यदि मामले में कोई दोषी है तो कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed