फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Chief education officer gave tips to Students For Exams

Kathua News: विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी की रणनीतियों से करवाया रूबरू

विज्ञापन
Chief education officer gave tips to Students For Exams
विद्या​र्थियों से मुखाबित होते मुख्य ​शिक्षा अ​धिकारी मंगत राम शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। ''परीक्षा पे चर्चा'' पहल को आगे बढ़ाते हुए जिला शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के साथ-साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया जा रहा है। ताकि विद्यार्थी परीक्षा से पूर्व पूरी तरह से तनाव मुक्त रह सकें।

इसी के तहत जिला के मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा की अध्यक्षता में हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी में विचार-मंथन सत्र आयोजित किया गया। जिसमें प्रभावी परीक्षा तैयारी रणनीतियों और विद्यार्थियों की सफलता का ग्राफ ऊंचा उठाने पर चर्चा की गई। छात्रों की परीक्षा से संबंधित चिंता को कम करने और उन्हें बोर्ड परीक्षाओं के लिए सशक्त बनाने पर विचार किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ सीधे संवाद में परीक्षा के तनाव को कम करने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने पढ़ाई के लिए एक शांत और आत्मविश्वासपूर्ण दृष्टिकोण को प्रोत्साहित किया। उनके प्रेरक संबोधन का उद्देश्य विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाकर परीक्षा से संबंधित डर को सकारात्मक मानसिकता से बदलना रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को विषय में निपुणता प्राप्त करने और अपनी क्षमताओं में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए रटने के बजाय मूल अवधारणाओं को समझने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य जतिंदर सेठी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया। क्योंकि इससे न केवल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। बल्कि उन्हें सकारात्मक और केंद्रित मानसिकता के साथ अपनी परीक्षाओं का सामना करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed