फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Chhadi yatra

शारदीय नवरात्र पर धूमधाम से शिवसैनिकों ने निकाली पवित्र छड़ी यात्रा

विज्ञापन
Chhadi yatra
शहर में पवित्र छड़ी यात्रा के दौरान ढोल की थाप पर झूमते भक्त, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में हर साल की तरह शिवसेना डोगरा फ्रंट ने माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पवित्र छड़ी यात्रा का आयोजन किया। शहर के कॉलेज रोड से निकली यात्रा में शामिल सैकड़ों भक्तों ने माता के जयकारों और ढोल की थाप पर झूमते हुए अपनी आस्था प्रदर्शित की।
विज्ञापन

वीरवार को सर्वप्रथम पवित्र छड़ी को मुख्य बाजार स्थित माता आशापूर्णी के भवन में लाया गया। जहां, विधिविधान से पूजन के बाद पवित्र छड़ी शहर के मध्य बहने वाली नहर चौक पहुंची। वहां माता की भक्ति में झूमते भक्तों को एडीसी अतुल गुप्ता और एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल ने यात्रा को जम्मू स्थित अगले पड़ाव के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीसी ने सभी भक्तों को नवरात्र की बधाई देते हुए उन्हें यात्रा के दौरान कोरोना नियमों का पालन करने को कहा। वहीं, 35वीं बार हो रहे इस आयोजन के संबंध में फ्रंट के जिला प्रधान नरेंद्र तागड़ी ने बताया कि इस बार पवित्र छड़ी यात्रा इस आशा के साथ की गई है कि पूरे विश्व को कोरोना से निजात मिले। इस यात्रा में जिले के 2680 भक्तों से भरी गाड़ियों का काफिला माता वैष्णो देवी के भवन के लिए प्रस्थान कर रहा है। जो इस वर्ष भी फ्रंट के राज्य प्रधान अशोक गुप्ता के साथ जम्मू से आगे कटड़ा के लिए प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को वापस लौटेगी।

Chhadi yatra

Chhadi yatra- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed