फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Cattle smuggling

39 पशु कराए मुक्त, ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Cattle smuggling
मंगलवार की रात लखनपुर पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर 39 पशुओं को तस्करों से मुक्त कराए। इस दौरान पशु तस्करी के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्रक को जब्त भी कर लिया है। मामले में ट्रक के चालक और उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी लखनपुर संजीव चिब के नेतृत्व मे पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग लखनपुर के समीप नाका लगाकर पंजाब की ओर से आ रहे ट्रक (यूपी12एटी-5358) को रोक कर तलाशी ली। इस दौरान वाहन से 23 पशु बरामद हुए। पशुओं को कश्मीर की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक के चालक रमणीक सिंह निवासी आरएसपुरा और उसके सहयोगी बिलाल अहमद निवासी नौशहरा को पशुओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य स्थान से भी ट्रक (जेके02एएस-9583) से पशु बरामद हुए। हालांकि इस मामले में चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए 16 मवेशियों को मुक्त कराए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed