{"_id":"585ed7b84f1c1ba107e3bcfc","slug":"cashless-rto-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिना कैश चुका सकेंगे लाइसेंस फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिना कैश चुका सकेंगे लाइसेंस फीस
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
cashless
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने की केंद्र सरकार की कवायद के बाद कठुआ के आरटीओ कार्यालय ने भी इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने से लेकर रिन्यूअल फीस, वाहन पंजीकरण फीस समेत अन्य शुल्क अब डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भी चुकाए जा सकेेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को सफल परीक्षण के बाद विभाग ने इसे अमल में लाना शुरू कर दिया है। विभाग जल्द ही लखनपुर स्थित एमवीडी पोस्ट पर इसे लगाने की तैयारी में है। ऐसे में वाहन चालकों के पास कैश हो या न हो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए भी अब एमवीडी विभाग का शुल्क चुका सकेंगे।
विज्ञापन
आरटीओ कठुआ अमरजीत सिंह ने बताया कि आठ नवंबर के बाद पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने की घोषणा से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
लोगों की समस्या थी कि एटीएम से दो हजार के ही नोट हासिल हो रहे थे और वह भी सीमित तौर पर। ऐसे में विभाग ने एमवीडी की विभिन्न सेवाओं के लिए कार्ड स्वाइप मशीन अमल में लाने की योजना बनाई और शुक्रवार को इसका ट्रायल किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रायल में अच्छा रिस्पांस मिला है और इससे निश्चित रूप से कैशलेस सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन