{"_id":"5eff8c3a8ebc3e42ee10511d","slug":"case-registered-against-sarpanch-and-his-brother-for-smuggling-wood-and-black-marketing-of-cylinders-kathua-news-jmu2135245187","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी तस्करी और सिलिंडरों की कालाबाजारी में सरपंच और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी तस्करी और सिलिंडरों की कालाबाजारी में सरपंच और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
बसोहली। उपजिला बसोहली के धार महानपुर से सटे सननघाट में पुलिस और वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने धार झेंखर के सरपंच मदन लाल और उसके भाई के खिलाफ सिलिंडरों की कालाबाजारी और लकड़ी की अवैध स्टॉकिंग मामले में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सरपंच और उसके भाई की दुकान से गैर कानूनी और नियमों को ताक पर रखकर स्टॉक किए गए भरे और खाली 21 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। वहीं सटी दुकान से चीड़ की लकड़ी के 22 नग भी बरामद किए गए हैं।
एसडीपीओ बसोहली पारूल भारद्वाज ने बताया कि पुलिस को टीएसओ बसोहली की ओर से लिखित शिकायत मिली थी कि सरपंच की ओर से अपनी दुकान पर गैस सिलेंडरों की अवैध स्टॉकिंग की गई है। जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच की गई तो 21 सिलिंडर सरपंच मदन लाल की दुकान से बरामद हुए हैं। वहीं सटी हुई दूसरी दुकान से वन विभाग की सूचना पर की गई कार्रवाई में 22 नग चीड़ की लकड़ी के बरामद की गई है। साफ है कि दुकान से सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी, जिसकी आगे की जांच जारी है। इस संदर्भ में पुलिस ने एफआईआर संख्या 48 में 3/7 असेंशियल कमोडिटीज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं लकड़ी मामले में एफआईआर संख्या 49 में धारा 379 और 26 फारेस्ट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामला सरपंच मदन लाल और उसके भाई हंस राज के खिलाफ दर्ज किया गया है।
वन विभाग के रेंजर नितिन खजूरिया ने बताया कि इस संदर्भ में विभाग में जांच के लिए कमेटी का गठन किया है जिसमें ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफिसर बसोहली और 2 बीट गार्ड रखे गए हैं जो इस समूचे मामले की जांच करेगी और विस्तार पूर्वक जांच करने के बाद उसकी रिपोर्ट सौपेंगी।