{"_id":"67ba2083898bf6860409d0da","slug":"carrier-coucelling-organised-in-womens-college-kathua-news-c-201-1-knt1009-117658-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बैंकिंग क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए छात्रों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बैंकिंग क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए छात्रों को किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की ओर से कॅरिअर काउंसलिंग पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को निजी बैंकिंग कोचिंग संस्थान की ओर से कॅरिअर के अवसरों, कौशल विकास और पेशेवर मार्गदर्शन के बारे में जानकारी दी गई।
कॉलेज के कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बैंकिंग के अलावा अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध विभिन्न रोजगार के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई। कार्यक्रम में डॉ. रेणु गुप्ता ने छात्रों को कॅरिअर लक्ष्यों को हासिल करने के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों से भी अवगत करवाया। कहा कि सेल का उद्देश्य ही विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के बारे में समय-समय पर जानकारी देना है। इस मौके पर प्रो. मनजोत सिंह, डॉ. अजय सनोत्रा, डॉ. गुरप्रीत कौर, डॉ. गगन कुमार, डॉ. प्रतियोगिता सहित अन्य संकाय सदस्य भी मौजूद रहे।