फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Car falls into Duggan drain, Army saves two lives

Kathua News: डुग्गन नाले में गिरी कार, सेना ने बचाई दो लोगों की जान

विज्ञापन
Car falls into Duggan drain, Army saves two lives
हंसा भुलड़ी के पास पलटी कार
कठुआ। जिले के दूर दराज डुग्गन इलाके के हंसा भुलड़ी सड़क पर कार हादसे में घायलों के लिए सेना के जवान देव दूत बनकर पहुंचे। न सिर्फ दुर्घटनास्थल से उन्हें समय पर निकाला गया बल्कि इसके बाद सेना ने अपने शिविर में लेकर उन्हें उपचार भी दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के दुर्गम क्षेत्र डुग्गन में ऑल्टो कार सड़क से फिसलकर डुग्गन नाले में जा गिरी। यह हादसा हंसा से भुलड़ी (बकोगा–लोवांग सड़क) पर शाम लगभग छह बजे हुआ। वाहन में सवार दोनों लोग हंसा भुलड़ी गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की राइजिंग स्टार कोर की टुकड़ी ने तुरंत बचाव दल को रवाना किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और घटती रोशनी के बावजूद सैनिक मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायलों की पहचान 27 वर्षीय अनिल कुमार निवासी माधोटा दुलंगल और 31 वर्षीय साहिल कुमार निवासी बिलावर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायलों को शाम 6:30 बजे तक सेना के यूनिट एमआई रूम में पहुंचाया जहां सैन्य चिकित्सा कर्मियों ने उनका उपचार किया। समय पर मिली चिकित्सा देखभाल ने दोनों नागरिकों की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभाई। इसके बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल बनी भेज दिया गया। घायल युवकों के परिजन और स्थानीय लोगों ने सेना का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed