फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Camp

लोगों को पशुओं का बीमा कराने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
Camp
रामकोट। पशुपालन विभाग के चीफ डॉ. सतवीर सिंह ने मंगलवार को रामकोट के अंतर्गत आने वाले वेटरनरी सेंटरों का दौरा कर लोगों को पशुओं का बीमा कराने के लिए जागरूक किया। और, किसानों को पशुओं के चारे के लिए फोडर डेवलपमेंट स्कीम के तहत बीज उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के डॉ. हनी शर्मा ने बताया कि पशुपालन विभाग के चीफ ने लाखडी, थडा कलवाल और कई पशुपालन विभाग सेंटरों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने लाखड़ी में दो पशुओं और थड़ा कलवाल में चार पशुओं का बीमा किया गया। डॉ. हनी शर्मा की मौजूदगी में पीएचसी रामकोट में सरपंच प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में 15 लोगों को 37 किलो चरी के बीच उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

वहीं, वेटरनरी सेंटर में डॉ. हनी शर्मा ने लोगों से पशुओं का अधिक से अधिक बीमा कराने की अपील की। उन्होंने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि किसी अनहोनी की संभावना को ध्यान में रखते हुए हम खुद का, अपने परिवार का, अपने घर, गाड़ी और सामान का बीमा कराते हैं। लेकिन, खेती-किसानी का आधार माने जाने वाले पशुधन के बीमा के बारे में सोचते तक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भेड़ का बीमा कराने पर विभाग की ओर से एससी, एसटी और बीपीएल पशुपालकों को 80 प्रतिशत अनुदान एवं सामान्य वर्ग के पशुपालकों को 70 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। रोग या दुर्घटना से बीमित पशु की मृत्यु होने पर सौ प्रतिशत बीमा लाभ दिया जाएगा। अनुदानित बीमा के लिए दुधारु गाय की कीमत 40 हजार, भैंस की 50 हजार, भार ढोने वाले पशु (ऊंट, घोड़ा, गधा, सांड, पाडा) की अधिकतम 50 हजार रुपये रहेगी। बीमा योजना में टैग से पशुओं की पहचान सुनिश्चित होने से इसमें पारदर्शिता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed