फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: मचैल के निकली चंडी माता की छड़ी यात्रा

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। शहर के वार्ड चार स्थित चंडी माता के दरबार से पवित्र छड़ी यात्रा मचैल के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को यात्रा के रवाना होने से पूर्व शहर में पवित्र छड़ी की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई इस यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की ओर से लगाए जा रहे जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

सोमवार सुबह शहर में निकाली गई यात्रा का जगह-जगह भक्तों ने स्वागत किया। वहीं कई स्थानों पर लोगों ने स्टाॅल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। सातवीं बार आयोजित होने वाली इस यात्रा में शामिल ज्योति प्रकाश ने बताया कि सात दिनों की इस यात्रा में उनके साथ करीब 200 श्रद्धालुओं का जत्था बस के जरिये मचैल के लिए रवाना हो रहा है। वे चंडी माता के दरबार में माथा टेककर अपने परिवार के साथ कठुआ के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। माना ताजा है कि जो श्रद्धालु मां चंडी के दर्शन के लिए उनके दरबार सच्चे मन से अपनी हाजिरी लगाता है, माता उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed