फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: वेदों में वर्णित ज्ञान से होगा परमात्मा के साथ साक्षात्कार

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। शहर के आर्य समाज मंदिर में सावन मास की अमृत कथा का आयोजन जारी है। इसमें वेद मर्मज्ञ नारायण जी ने वीरवार को आयोजित कथा के दौरान भक्तों को बताया कि वेदों में वर्णित ज्ञान के माध्यम से ही हमारा परमात्मा से साक्षात्कार संभव है। लिहाजा हमें वेदों का ज्ञान अवश्य प्राप्त करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज जो वैज्ञानिक आविष्कार हो रहे हैं, वह गणित की देन है। अग्नि और वायु की शक्तियों से संसार में सारा काम होता है, लेकिन इन शक्तियों से ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती। परमात्मा का साक्षात्कार केवल ब्रह्म विद्या यानी वेदों के ज्ञान से ही हो सकता है। यदि मनुष्य वेदों का पाठ करे और उसके ज्ञान को अर्जित करे तो प्रभु की प्राप्ति का मार्ग उन्हें सरलता से मिल जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपनिषद में यह कथा आती है कि परब्रह्म का पता लगाने के लिए सबसे पहले अग्नि को भेजा गया था, लेकिन ताप शक्ति से जलाकर कोई परब्रह्म का पता नहीं लगा सकता। जब ताप शक्ति ने काम नहीं किया, तब वायु शक्ति को ब्रह्मांड में भेजा गया। वायु में गति होती है, गति में क्रम होता है, फिर भी परब्रह्म का पता नहीं चल पाया क्योंकि गति चाहे कितनी भी हो, उससे परमात्मा प्राप्त नहीं हो सकते। फिर इंद्र आए, कर्म से भी परमात्मा नहीं मिले। अंत में ब्रह्म विद्या प्रकट हुई, उसी से परमात्मा का साक्षात्कार हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed