{"_id":"66ad7c5601684aacec09da05","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-111877-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: काम, क्रोध और लोभ को त्याग प्रभु की भक्ति में लगाएं मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: काम, क्रोध और लोभ को त्याग प्रभु की भक्ति में लगाएं मन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के पुलिस रोड पर स्थित शिव मंदिर में पांच दिवसीय शिव कथा का समापन हो गया। शुक्रवार को कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भाग लेकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
अंतिम दिन की कथा के दौरान जम्मू से आई अनीता माता ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें काम, क्रोध और लोभ का त्याग करने और मन को प्रभु की भक्ति में लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिसने अपना मन काम, क्रोध, लोभ आदि से हटाकर मन को भगवान में लगा दिया, उसे भगवान कभी अपने से अलग नहीं देखते।
उधर, सावन मास के चलते शहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन जारी है। इस क्रम में शुक्रवार को जीएमसी कठुआ और शहीदी के पास भंडारे का का आयोजन किया गया, जहां हजाराें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मुकेश कुमार ने बताया कि दुकानदारों के सहयोग से इस भंडारे का आयोजन किया गया।