{"_id":"62c1e03ed76ce955a11cf8f2","slug":"called-to-join-bsp-kathua-news-jmu2632249103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के साथ जुड़ने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के साथ जुड़ने का किया आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को बहुजन समाज पार्टी द्वारा गांव कीड़ियां में बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सोम राज मजोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में ग्रामीणों को बसपा के साथ जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो समाज के गरीब और पिछड़े वर्ग की आवाज हमेशा से उठाती आ रही है।
उन्होंने ग्रामीणों को पार्टी के साथ जुड़कर बहन मायावती के हाथ को मजबूत करने की अपील की। वहीं इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में किसान, मजदूर और युवा परेशान है। बेरोजगारी अपने चरम पर है। वहीं महंगाई ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। पूरे देश में बने सांप्रदायिक माहौल के कारण लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। ऐसे माहौल में सबसे ज्यादा महिला सुरक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने आम आदमी की समस्या का समाधान करने के लिए लोगों से बसपा का हाथ मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा, गांव की पंच सोनिया देवी, श्यामलाल, बॉबी कुमार, राजकुमार, बाबूराम, ताराचंद, शिवकुमार, विशाल सलगोत्रा, जगदीश राज, सरदारी लाल, सृष्टा देवी, सुनील मजोत्रा आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।