फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bus problem

जम्मू-कठुआ रूट पर 300 बसों के थमे रहे पहिए

विज्ञापन
bus problem
मालभाड़ा और यात्री किराया बढ़ाए जाने की मांग पर ट्रांसपोर्ट यूनियन के आह्वान पर हुई हड़ताल का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। इस दौरान जम्मू-कठुआ रूट पर चलने वाली करीब 300 बसों के पहिए जाम रहे। बस सेवा पूरी तरह से ठप रहने से लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही जिला के बिलावर, बसोहली और बनी से भी चलने वाली बस सेवा भी पूरी तरह से ठप रही। वाहनों की कमी के चलते अपने गंतव्य को जाने के लिए लोग परेशान देखे गए।
विज्ञापन

हड़ताल से बनने वाली स्थिति से निपटने के लिए एसआरटीसी ने भी जम्मू से लखनपुर रूट पर अपनी 20 बसें उतारी थीं लेकिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए वह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुईं। लोगों को खचाखच भरी बसों के सहारे जम्मू पहुंचना पड़ा। वहीं मिनी बसों और आटों यूनियनों ने भी इस हड़ताल को अपना समर्थन देते हुए सड़क पर अपने वाहन नहीं उतारे, जिसके चलते बाजारों में भी रौनक न के बराबर ही रही।
विज्ञापन

जम्मू-कठुुआ रूट पर बस सेवा न चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों के साथ मिनी बसों और आटो की सेवाएं न होने के कारण लोगों को अपने निजी वाहनों या लिफ्ट का सहारा लेना पड़ा। जम्मू-कठुआ बस सर्विस के महाप्रबंधक रछपाल सिंह ने बताया कि हड़ताल के बाद ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के साथ जम्मू में यूनियन की बैठक हुई, जिसमें ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने यूनियन की मांग पर विचार करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। इसके बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। वीरवार से सभी यात्री वाहनों की सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी। उन्होंने हड़ताल को प्रभावी बनाने में मिनी बस यूनियनों और आटो यूनियनों का अभी आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed