{"_id":"ab496964a98455e06b46e46a97219a7a","slug":"broke-atm-cash-safe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एटीएम को तोड़ा नकदी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने एटीएम को तोड़ा नकदी सुरक्षित
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदसर रेलवे मार्ग पर लगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को तोड़कर दूसरी बार चोरी का प्रयास किया गया। पिछले साल अक्तूबर में भी इसी एटीएम में चोरों ने धावा बोला था। चोरों ने एटीएम को काफ क्षति पहुंचाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने सुरक्षा गार्ड की शिकायत के बाद मौके पर जाकर छानबीन की है। शहर से सटे रेलवे रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में सोमवार की रात चोरों ले धावा बोल दिया।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस को एटीएम अधिकारी और गार्ड ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद हटली चौकी से पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। गार्ड के अनुसार उसकी ड्यूटी दिन में होती है और रात को वह घर चला जाता है।
विज्ञापन
उसने बताया कि सुबह जब उसने आकर देखा तो एटीएम आगे से टूटी थी। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घटना के बारे में बताया। अधिकारियों ने बताया कि चोरी का प्रयास असफल हुआ है। हालांकि, मशीन को क्षति पहुंची है।