{"_id":"66b009071f4782c97f00b8ca","slug":"bridge-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-111922-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पांच फुटबाल मैदान के बराबर तैयार हो रहा उज्ज दरिया का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पांच फुटबाल मैदान के बराबर तैयार हो रहा उज्ज दरिया का पुल
विज्ञापन
कठुआ। दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे का एक और पुल उज्ज दरिया में बनने जा रहा है। तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने पर बाढ़ जैसी स्थिति में यह ढांचा झेल सकता है। यह पांच अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैदान के बराबर चौड़ा होगा।
इस ढांचे के दोनों किनारों पर जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे की लेन और बीच में दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस वे के ट्रैफिक के लिए तैयार किए जा रहे एक संयुक्त ढांचे में तीन बड़े पुल होंगे। लगभग 68 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस पुल को मार्च 2025 तक ट्रैफिक के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा।
उज्ज दरिया पर राजबाग और सक्ताचक के बीच तैयार हो रहा यह पुल अपने आप में इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना भी होगा। दरिया में बरसात के दिनों लगातार आने वाली बाढ़ के चलते पुल की डिजाइनिंग के साथ ही इसे तैयार करना भी एक बड़ी चुनाैती बना हुआ है। खास बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के किसी भी फुटबाल मैदान की चौड़ाई जहां 105 मीटर रहती है, वहीं इस पुल की खूबी भी यही होगी कि यह विशाल पांच अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबाल मैदान के बराबर दिखाई देगा, जो अपने आप में एक मिसाल होगा।
विज्ञापन
मेगा इंजीनियरिंग के परियोजना निदेशक शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि बाढ़ की चुनौती को देखते हुए नींव में 10 से 11 मीटर की खुदाई से पियर तक काम लगभग पूरा कर लिया गया है। चूंकि किनारों पर बाढ़ का प्रभाव ज्यादा नहीं होता, ऐसे में दोनों ओर से मुख्य अप्रोच की तीन फाउंडेशन का काम भी 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना में अधिक खर्चा करना पड़ रहा है ताकि सुरक्षित तरीके से काम को पूरा किया जा सके। 16 पियर पर तैयार होने वाले इन ढांचों में फिलहाल हाईवे की दाईं ओर का ढांचा तैयार किया जा रहा है। इसमें 225 गिरडर की प्री कास्ट स्लैब डाली जानी है, जिसमें से 68 डाल दी गई हैं। सितंबर महीने में आठ पियर के स्लैब और डाले जाएंगे और मार्च 2025 तक ट्रैफिक को इस नए पुल पर चला दिया जाएगा।