{"_id":"58938de14f1c1b9c35e80dba","slug":"border-adjoining-liquor-shops-remain-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा से सटी शराब की दुकानें रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा से सटी शराब की दुकानें रहेंगी बंद
kathua
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में चार फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शांतमनु ने सीमावर्ती जिला का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश कुमार को मतदान के दिन ड्राई डे सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए शांतमनु ने कहा कि पंजाब सीमा से लगते तीन किलोमीटर के दायरे वाली शराब की दुकानों पर ड्राई डे सुनिश्चित किया जाए। कहा कि चार फरवरी को पंजाब में मतदान के दौरान सभी शराब की दुकानों पर इस बात को पुख्ता किया जाए कि कहीं पर भी शराब की बिक्री नहीं हो।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब के बीच सीमा के दोनों तरफ सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए संयुक्त सुरक्षा तंत्र की मजबूती पर जोर दिया। सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कानून व्यवस्था को लेकर डीसी पठानकोट और गुरदासपुर से समन्वय बनाने पर बल दिया। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश कुमार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि स्थानीय औद्योगिक इकाईयों में काम कर रहे पंजाब राज्य के मजदूरों को चुनाव के दिन छुट्टी दिए जाने के लिए कहा गया है ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
शांतमनु ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्धारित समय के भीतर पंचायती राज अधिनियम के अनुसार परिसीमन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पुलिस प्रमुख पवन परिहार, जिला उप निर्वाचन अधिकारी चांद किशोर, समेत पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन