फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BJP workers burn effigy of Punjab Chief Minister

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
BJP workers burn effigy of Punjab Chief Minister
बिलावर में पंजाब सरकार और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपाई - फोटो : KATHUA
कठुआ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पंजाब में हुई सुरक्षा में चूक और पंजाब कांग्रेस सरकार की लापरवाही से उग्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। मुखर्जी चौक पर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

वीरवार शाम मुखर्जी चौक पर भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। कार्यकर्ताओं में कई महिलाएं भी शामिल थी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला बनाकर जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जाने से लोगों को पंजाब में रोका गया। साथ ही 15 से 20 मिनट तक पीएम मोदी जाम में फंसे रहे। उनके साथ हुई इस निंदनीय घटना से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए इसे सोची समझी साजिश बताया। साथ ही कहा कि इससे देश की गरिमा को काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाने तथा जो कोई भी दोषी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, रामकोट। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में नगरोटा गुजरू चौक में पंजाब की कांग्रेस सरकार का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। भाजपा पहाड़ी जिला उपाध्यक्ष कुलदीप अबरोल की अध्यक्षता में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और चरणजीत सिंह चन्नी के विरोध में नारे लगाए। इस मौके पर पहाड़ी जिला उपाध्यक्ष कुलदीप अबरोल, पहाड़ी जिला उपाध्यक्ष रोशन पनोतरा, सरपंच दिनेश खजूरिया, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिलावर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को होने वाली रैली में हुई सुरक्षा चूक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा कांग्रेस के खिलाफ फूट पड़ा। फिंतर चौक में वीरवार को बिलावर भाजपा मंडल के प्रधान सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद की अध्यक्षता में कई कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और चरणजीत सिंह चन्नी के विरोध में नारे लगाए।
शाम 4:30 बजे दर्जनों कार्यकर्ता चौक पर एकत्रित हो गए। इससे सड़क के दोनों तरफ यातायात अवरुद्ध हो गया। इस अवसर पर मंडल प्रधान ने कहा के मतदाताओं के हाथ करारी हार के डर से पंजाब की सरकार ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को विफल करने की साजिश की है जिसका भाजपा कार्यकर्ता विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में जानबूझकर चूक करवाई गई जिसके चलते प्रधानमंत्री का काफिला एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक रुका रहा। प्रधानमंत्री को बिना रैली को संबोधित किए वहां से लौटना पड़ा। कांग्रेस अपना वर्चस्व बचाने के लिए इस प्रकार की घिनौनी हरकतें कर रही है और सत्ता पर काबिज होने के लिए कई प्रकार के हथकंडे अपना रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर कई प्रकार के आरोप लगाए और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस के विरोध में नारे भी लगाए गए। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन जारी रहने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल से हट गए जिसके बाद सड़क यातायात बहाल कर दी गई। इस अवसर पर सरपंच अमरीक सिंह, सरपंच रवि, संजीत शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता शशि पाल, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं, बसोहली। पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुए चूक के विरोध में बसोहली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ने प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले को रोककर पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सही नहीं किया है। प्रधानमंत्री का काफिला फ्लाईओवर पर काफी समय तक रुका रहा और बिना रैली को संबोधित किए उन्हें वापस बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा।

भाजपा युवा मोर्चा उदित उपाध्याय, नगर कमेटी अध्यक्ष सुमेश सपोलिया और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कांग्रेस के विरोध में नारे लगाए गए और पुतला जलाकर प्रदर्शन कर रोष भी जताया गया। वक्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग की है कि वह पंजाब में कांग्रेस सरकार को तुरंत निरस्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करें।

कठुआ मुखर्जी चौक में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन करते भाजपाई

कठुआ मुखर्जी चौक में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन करते भाजपाई- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed