संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले के दूरदराज लोहाई मल्हार में बरात में शामिल तीन लोगों की निर्मम हत्या के मामले में भाजपा जिला इकाई ने गहरा शोक जताया है। रविवार को शहर के मुखर्जी चौक और मुख्य बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला और मुखर्जी चौक में मृतकों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।
भाजपा जिला प्रधान उपदेश अंदोत्रा ने इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि इस घटना से सभी में रोष है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के लिए उचित सजा देने की मांग की। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र सिंह जसरोटिया, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेश मेहता, राहुल देव शर्मा, रविंदर सिंह पठानिया, सुषमा शर्मा के अलावा कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।