फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BJP leaders doing their own development

भाजपा नेता कर रहे अपना विकास : यूकां

विज्ञापन
BJP leaders doing their own development
हीरानगर। लखनपुर टोल प्लाजा से नेताओं को फ्री पास जारी किए जाने के मामले को लेकर शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चड़वाल में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा ने कहा कि भाजपा का नारा था सबका साथ सबका विकास लेकिन वास्तविकता इनका अपना विकास है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लखनपुर टोल प्लाजा पर कठुआ के लोगों को टोल माफ करने के लिए कांग्रेस समेत कई संगठन संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन भाजपा के नेता लोगों से विश्वासघात करने का काम कर रहे हैं। अपने चहेतों को टोल प्लाजा से मुक्त गुजरने के लिए पास दिलवाए जा रहे हैं। टोल प्लाजा के खिलाफ जहां सभी संगठन एकजुट होकर संघर्ष कर रहे थे उस पर भाजपा चुप क्यों थी यह बात जगजाहिर हो गई है। इसी दौरान उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि टोल प्लाजा पर सांठगांठ कर अपने चहेतों को जिस तरह से भाजपा नेता फायदा दे रहे थे उसी तरह परिसीमन आयोग से यह नेता अपनी इच्छा अनुसार परिसीमन कराना चाहते हैं। इससे संबंधित भाजपा के एक नेता का ऑडियो भी वायरल हुआ है। हमेें उम्मीद है आयोग आम लोगों की राय और सहमति से निर्णय देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हक के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। प्रदर्शन में सरपंच सतपाल भगत, पंच प्रदीप शर्मा, जिला महासचिव गगनदीप, जिला महासचिव मुकेश कुमार, महासचिव संजीव शर्मा, केवल कुमार, रमन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed