फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Bharti in the girls' senior category and Vaneet in the men's senior category were the best lifters.

Kathua News: बालिका सीनियर वर्ग में भारती और पुरुष सीनियर में वनीत सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर

विज्ञापन
Bharti in the girls' senior category and Vaneet in the men's senior category were the best lifters.
बेंच प्रेस के विजेताओं को सम्मानित करते विधायक डॉ. भारत भूषण। संवाद
जिला कठुआ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2025-2026 की जिला बेंचप्रेस चैंपियनशिप का रविवार को आयोजन किया गया। बालिका सीनियर वर्ग में भारती देवी और पुरुष सीनियर वर्ग में वनीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर का खिताब प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जेएंडके पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव अजय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। महिला वर्ग में हुए मुकाबले में सब जूनियर वर्ग से मानसी देवी, जूनियर वर्ग से नितिका गुप्ता और सीनियर वर्ग से भारती देवी ने श्रेष्ठ लिफ्टर का खिबाब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग के मुकाबले में सब जूनियर वर्ग में मोहित राणा, जूनियर वर्ग में लविश और सीनियर वर्ग में वनीत सिंह ने सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर का पुरस्कार अपने नाम किया।
विज्ञापन

समापन समारोह के दौरान आयोजित पुरस्कार वितरण में विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक बल नहीं बल्कि मानसिक दृढ़ता का भी प्रतीक है। ऐसे मंच युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और जिले को राष्ट्रीय पहचान दिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाबिल अहमद ने सभी प्रतिभागियों, टीम सदस्यों और गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल भाजपा प्रदेश महासचिव गोपाल महाजन और कठुआ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा का विशेष आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed