{"_id":"579914a84f1c1bf62e21e4d0","slug":"bell-entered-the-village-of-river-water-an-earthy-undertone","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीनी दरिया का पानी बेरल गांव में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीनी दरिया का पानी बेरल गांव में घुसा
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
करीब चार घंटे हुई बारिश में शहर में चारों ओर पानी ही पानी
- फोटो : अमर उजाला
भीनी दरिया में आई भारी बाढ़ का पानी बुधवार को बेरल गांव में जा घुसा। इससे कई एकड़ कृषि योग्य भूमि जल में समा गई। कई एकड़ में लगी धान और
मकई की फसल को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से सनैल पीएचई पेयजल परियोजना के लिए बिछाई जा रही बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। कई बिजली
के पोल बाढ़ में बह गए हैं। ग्रामीणों ने सरकार से नुकसान का आकलन करवा कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। बेरल के सरंपच अख्तर अली ने बताया
कि मंगलवार की रात से जारी मूसलाधार बारिश बुधवार को भी जारी रही। इससे भीनी दरिया में भारी बाढ़ आ गई। बुधवार को बाढ़ का पानी बेरल गांव में
घुस आया। इससे लियाकत अली, मोहिंद्र सिंह, जगदीश सिंह, बलवंत सिंह व अन्य कई लोगों की कई एकड़ जमीन बाढ़ की भेंट चढ़ गई। कई किसानों की
सैकड़ों एकड़ में लगी धान और मकई की फसल बाढ़ की चपेट में आने से पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इस संबंध में तहसीलदार विश्वजीत सिंह ने बताया कि
राजस्व और फ्लड कंट्रोल विभाग की पूरी टीम हालात पर नजर रखे हुए है।