फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Being sought by devotees

छठ पर्वः व्रतियों ने मांगी खुशहाली

Mon, 07 Nov 2016 01:14 AM IST
kathua
kathua Updated Mon, 07 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Being sought by devotees
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिला में छठ पर्व पर उमड़ा आस्‍था का सैलाब। - फोटो : अमर उजाला

सूर्य उपासना का पर्व छठ का रविवार को तीसरा दिन था। इस दौरान महिलाएं पूजा-अर्चना में व्यस्त रहीं। शाम के समय नहर के घाट पर लोकगीतों की गूंज रही। व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। शनिवार को नहाय-खाए के साथ पर्व की शुरुआत हुई थी। श्रद्धालुओं के अनुसार तीसरे दिन छठी मईया की विशेष पूजा की जाती है। इसके लिए घाटों और तालाबों पर अच्छी तरह से साफ-सफाई की जाती है। व्रती महिलाओं ने रविवार को दिनभर निर्जला व्रत रख कर शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।

विज्ञापन


सोमवार तड़के सभी व्रती उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसी के साथ छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा। रविवार शाम छठ पूजा के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी लाल सिंह और सीटीएम के वरिष्ठ एग्जीक्यूटिव अधिकारी केसी शर्मा ने भी नहर के किनारे पहुंच कर लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। शुद्धता का पर्याय माने जाने वाले इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बाहरी राज्यों में इसकी रौनक देखते बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed