{"_id":"577173db4f1c1b775e79aca8","slug":"balkar-singh-will-be-the-icon-of-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के आइकान बनेंगे बलकार सिंह, वोटरों को जागरूक करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के आइकान बनेंगे बलकार सिंह, वोटरों को जागरूक करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
एवरेस्ट फतह करने वाले बलकार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एवरेस्ट पर चढ़ाई कर तिरंगा फहराने वाले जिले के पहले व्यक्ति बलकार सिंह जल्द ही मतदाताओं को जागरूक करते नजर आएंगे। व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं इलेक्टोरल कार्यक्रम के तहत जिले में शुरू हुई मतदाता सूचियाें की त्रुटियों में सुधार सहित अन्य सेवाओं के प्रचार के लिए बलकार सिंह को नामित किया गया है।
विज्ञापन
बलकार सिंह जिला चुनाव अधिकारी कार्यालय का सहयोग करेंगे। रेडियो के साथ-साथ विशेष शिविरों में भी बलकार सिंह मतदाताओं को जागरूक करते नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि कठुआ जिले के हरिपुर पाटल गांव के रहने वाले बलकार सिंह ने इस साल 27 मई को एवरेस्ट पर भारतीय तिरंगे को फहराया था।
विज्ञापन
जिले में मार्च से शुरू हुए नेशनल इलेक्टोरल रोल प्यूरिफिकेशन प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद अब लोेगों तक पहुंचने की कवायद तेज कर दी गई है। जिला चुनाव अधिकारी कार्यालय में सोमवार को पहुंचे बलकार सिंह का नाम जिला आइकन के लिए नामित कर दिया गया।
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी चांद किशोर शर्मा ने बताया कि एनईआरपी के तहत मतदाता सूचियों में एक व्यक्ति के दो नाम पाए जाने पर एक नाम काटा जाएगा। मतदाता पुराने मतदाता पहचान पत्र को वापस कर रंगीन फोटो जमा कर रंगीन मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि एआरओ, एईआरओ सहित मास्टर ट्रेनरों और बीएलओ का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। जल्द ही विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अठारह वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाताओं को एडवांस नाम दर्ज करवाने की भी सहूलियत रहेगी। इसके लिए मतदाता अपने इलाके के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बलकार सिंह का नाम जिला आइकन के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी को भेजा गया है।