{"_id":"61673740f203ed496a733f61","slug":"bajrang-bali-lit-golden-lanka-kathua-news-jmu245731773","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग बली ने जलाई सोने की लंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग बली ने जलाई सोने की लंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। अपने आखिरी दौर में पहुंच चुकी जिले में जारी रामलीला मंचन को देखने के लिए काफी संख्या में लोग विभिन्न रामलीला क्लब में पहुंचने लगे हैं। बुधवार को शहर के रामलीला मैदान में श्री राम नाटक सभा द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के दौरान अशोक वाटिका में माता सीता और लंका दहन का दृश्य पेश किया गया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ मैदान में उमड़ी रही।
रामलीला मंचन के दौरान अशोक वाटिका में माता सीता और पवन पुत्र हनुमान के बीच हुए मार्मिक संवादों का दृश्य दर्शकों को झकझोर दिया। वहीं, इसके उपरांत बजरंगबली ने अशोक वाटिका कर दिया। लंका का दहन करने पर मैदान में मौजूद दर्शक उत्साह से भर गए और भगवान श्री राम के साथ-साथ पवन पुत्र का जयघोष करने लगे। वही अशोक वाटिका में बजरंगबली द्वारा रामलीला के मंचन के दौरान उत्पात उपस्थित दर्शकों के बीच आनंद का केंद्र बना रहा। इस दौरान हनुमान का किरदार निभा रहे आशु गुप्ता रामलीला मैदान में मौजूद दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। श्री राम नाटक सभा के निर्देशक नीरज सिंह बिलौरिया ने बताया कि विजयादशमी के दिन रामलीला मैदान के खुले परिसर में भगवान राम के द्वारा मेघनाथ, कुंभकरण और रावण के बीच युद्ध के दृश्य का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। साथ ही बुराई के प्रति रावण मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण यह आयोजन स्थगित रखा गया था। लेकिन इस बार प्रशासन की अनुमति के बाद रामलीला मैदान में होने वाली 75 वर्ष पुरानी इस परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में दर्शकों की उपस्थिति की उम्मीद है।