फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   back to village

बैक टू विलेज का दूसरा चरण शुरू करने पर रोष

विज्ञापन
back to village
कठुआ। बैक टू विलेज कार्यक्रम के पहले चरण में चिह्नित किए गए कार्य पूरे नहीं होने और दूसरा चरण शुरू करने की योजना पर बरनोटी ब्लॉक के पंचों-सरपंचों ने रोष जताया है। इस संबंध में ब्लाक के पंचों व सरपंचों ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।
विज्ञापन

सरपंच विक्की शर्मा ने कहा कि प्रशासन 25 नवंबर से बैक टू विलेज कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू कर रहा है। मगर पहले चरण के विकास कार्यों का कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। सरकार छह माह में दूूसरी बार बैक टू विलेज कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिससे पंच-सरपंच पसोपेश में हैं। बताया कि पहले चरण के दौरान अधिकारियों को पंचायतों में भेजकर समस्याओं का जायजा लिया गया था और उन्हें दूर करने के लिए कार्रवाई शुरू की थी। मगर स्थिति जस के तस है। हालांकि उस समय प्रत्येक पंचायतों को दो-दो लाख रुपये भी आवंटित किए गए थे। विकास कार्य जमीनी स्तर पर नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में पंचायतों के विकास का दावे हवा में हैं। पंचायत चुनाव को लगभग एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन अभी तक पंचों-सरपंचों को विकास कार्य करवाने और निर्माण सामग्री खरीदने की जानकारी नहीं है। इसके अलावा पहले चरण के कार्यक्रम में हुए खर्च के का भुगतान न होने का मुद्दा भी उठाया। पंचों व सरपंचों को कार्यक्रम के आयोजन पर हुए खर्च का भगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आजतक कुछ नहीं मिला है। दूसरा चरण शुरू होने से पूर्व पहले चरण में उठाई गई समस्याओं का हल चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीनी स्तर पर हो काम वरना नहीं बैठेंगे चुप
सरपंच शिवदेव सिंह ने कहा कि पंचायतों के विकास को लेकर लोग उनसे पूछते हैं। उन्हें स्कूलों में न्यूट्रीशियन को लेकर जिम्मेदारियां दी गई हैं, लेकिन अन्य काम की जिम्मेदारियां विभागों ने अपने पास रखी हैं। आरोप लगाया कि जो टायल बाजार में नौ रुपये की मिलती है उसे विभाग ज्यादा दाम पर खरीदता है। यह सब चलने वाला नहीं है। सरकार को चाहिए कि वह पंचायतों के सशक्तिकरण को लेकर जमीनी स्तर पर काम करे नहीं तो सरपंच वर्ग भी अपने लोगों और अपनी पंचायतों के हितों को लेकर चुप बैठने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed