{"_id":"6148d9608ebc3e86675765cf","slug":"baby-shower-kathua-news-jmu2440733127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण अभियान कार्यक्रम में हुई गर्भवती महिला की गोद भराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण अभियान कार्यक्रम में हुई गर्भवती महिला की गोद भराई
पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिला की गोद भराई करती डिप्टी डायरेक्टर आईसीडीएस जम्मू टीना महाजन व अ?
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। पोषण अभियान के तहत कठुआ स्थित सीडीपीओ कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईसीडीएस प्रोजेक्ट जम्मू की डिप्टी डायरेक्टर टीना महाजन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विभाग की डीपीओ ऋतु महाजन की अध्यक्षता में आयोजित इस ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पोषण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि विभाग महिला स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए पोषण अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के साथ ढाई वर्ष तक के बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें महिलाओं को अपने साथ अपने बच्चे के पोषण के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जागरूक रहने के साथ क्षेत्रीय व मौसमी फलों का उपयोग करने और योग को अपनाने की नसीहत दी। इस मौके पर कार्यक्रम में भाग लेने आई गर्भवती महिला शालू देवी की गोद भराई की गई। जिसमें विभाग ने उन्हें यूट्रस न्यूट्रीशियन किट दी गई। कार्यक्रम में सीडीपीओ बरनोटी कमलेश लखनपुरिया, सीडीपीओ कठुआ शांति देवी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जिला सहसंयोजक सोनिका घई ने भी उपस्थित महिलाओं को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।